फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत, ग्रामीणों ने फूंका ट्रैक्टर

Fri, 10 Mar 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ग्रामीण भड़के, नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के सझउवा मजरे बहुरावां गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से साइकिल सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के सझउवा मजरे बहुरावां गांव निवासी श्याम सरन यादव का पुत्र अभिषेक (15) शुक्रवार की शाम गांव के ही ओमप्रकाश के पुत्र अमन (12) के साथ साइकिल लेकर सिंघनी गांव में निमंत्रण जाने के लिए निकला था। साइकिल अभिषेक चला रहा था। दोनों गांव से निकलकर सड़क पर  पहुंचे ही थे कि बगल से गुजर रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से साइकिल सवार अभिषेक नीचे दब गया, जबकि अमन दूर जा गिरा।

ट्रॉली के नीचे दबने से अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें