फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से साठगांठ में धरे गए दो फ्रेंचाइजी कर्मी

Tue, 26 Apr 2016 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं से साठगांठ करके फ्रेंचाइजी के दो कर्मी वितरण खंड को राजस्व का चूना लगा रहे थे। उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग कम दिखाकर वे कमाई कर रहे थे। मीटर रीडिंग में चोरी पकड़े जाने पर मंगलवार को दोनों फ्रेंचाइजी कर्मियों को वितरण खंड ने निकाल बाहर कर दिया। वितरण खंड उनकी ओर से की गई रीडिंग की पड़ताल करा रहा है। 
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में मीटर रीडिंग के कार्य में लगी फ्रेंचाइजी के  दो कर्मियों की भूमिका काफी दिनों से संदिग्ध थी। जानकारी मिलने पर वितरण खंड प्रथम के इंजीनियरों ने दोनों पर निगाह रखना शुरू कर दिया। मंगलवार को दोनों कर्मी मीटर रीडिंग में हेरफेर करते मिले। एक्सईएन के मुताबिक दोनों कर्मी बिजली उपभोक्ताओं से साठगांठ करके मीटर रीडिंग कम दर्शाते थे जबकि मीटर ज्यादा चलता था।

मीटर रीडिंग कम दर्शाकर दोनों वितरण खंड को राजस्व का चूना लगा रहे थे। मीटर रीडिंग कम दर्शाकर वे कमाई भी कर रहे थे। मंगलवार  को मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने की पुष्टि होने पर वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन राजीव कुमार वर्मा ने दोनों कर्मियों अनूप यादव व अजय अग्रहरि को निकाल दिया। बताया कि दोनों की ओर से अभी तक की गई रीडिंग की पड़ताल कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


राजस्व वसूली में प्रथम आया वितरण खंड एक
राजस्व वसूली में विद्युत वितरण खंड प्रथम मंडल में प्रथम व सूबे के 248 डिवीजन में 23वें स्थान पर आया है। वितरण खंड प्रथम ने पिछले माह 68 करोड़ रुपया राजस्व वसूला है। एक्सईएन ने बताया कि पिछले दिनों राजस्व वसूली की हुई समीक्षा में ग्रेड  की जानकारी मिली। उन्होंने अपने कर्मियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें