फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में डूबी नाव बच्चे समेत दो की मौत

Wed, 19 Aug 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। नागपंचमी के अवसर पर आयोजित निमंत्रण में शामिल होने नाव पर बैठकर दुअरिया गांव जा रहे लोगों से भरी नाव गोमती नदी में डूब गई। नाव पर सवार छह लोगों ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचा ली लेकिन मासूम बच्चे समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दुअरिया गांव निवासी लल्लन पासी के घर नागपंचमी पर निमंत्रण था। निमंत्रण में शामिल होने के लिए लल्लन पासी की बेटी के ससुराल से सत्य प्रकाश का पांच वर्षीय बेटा दानू समेत आठ लोग घर से निकले थे। आठों लोग दुअरिया गांव के पास गोमती नदी को पार करने के लिए नाव पर बैठे थे।

 नाव नदी के बीचों-बीच पहुंची कि अचानक पानी में डूब गई। नाव डूबते ही उस पर सवार छह लोगों ने तैर कर किसी तरह से अपनी जान बचा ली जबकि दानू और महेश (40) पुत्र रामगोपाल निवासी दुअरिया की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दीपेंद्र सिंह के मुताबिक नाव पर मात्र आठ लोग बैठे थे। छह जिंदा बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें