फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक  समेत दो मरे, 8 जख्मी

Thu, 21 Apr 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एक बाइक में मिला एक किलो गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक की डिक्की से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया है।   
विज्ञापन

पहली घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा के पास हुई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे साइकिल सवार ह्रदय नारायण पांडेय (62) निवासी चांदपुर बरौंसा कोतवाली जयसिंहपुर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में हृदय नारायण पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक की जांच की तो डिक्की में एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे विनोद पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज किया है। दूसरी दुर्घटना भी इसी कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। क्षेत्र के भभोट गांव निवासी राम कुमार (40) पुत्र राम लौट पैदल ही बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में राम कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा लेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। तीसरी दुर्घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर गांव के पास हुई। सफारी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में सफारी सवार सुभाष चंद्र (40) पुत्र शिव प्रताप, पत्नी माया देवी (38), वाहन चालक कलीम (40) पुत्र अमीन निवासी रामनगर अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

छठी दुर्घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के जमुवारी मोड़ के पास हुई। बाइक सवार दिलीप यादव (25) पुत्र दशरथ व भारद्वाज (30) पुत्र तुंगनाथ निवासी हरदोइया मुसाफिरखाना को एक डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना में दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें