फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास में रहे और 23 साल लेते रहे भत्ता

Tue, 26 Apr 2016 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडेयपुर इंटर कॉलेज का एक और मामला प्रकाश में आया है। 23 वर्षों तक प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में ही बने आवास में रहे और फर्जी तरीके से सरकारी आवास भत्ता लेते रहे। यहां तक विद्यालय की भूमि पर की गई खेती की रकम भी हड़प ली। प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में श्री दामोदर इंटर कॉलेज है। तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2013  में सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन प्रधानाचार्य त्रिभुवन दत्त त्रिपाठी पर विद्यालय के संस्थापक कुंज बिहारी पांडेय ने गंभीर आरोप लगाया है।

उनके मुताबिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य आवास बना हुआ है। प्रधानाचार्य इसी आवास में रहते थे। इसके बावजूद उन्होंने सरकारी आवासीय भत्ता लिया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय की भूमि पर खेती से रुपये अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विद्यालय के संस्थापक कुंज बिहारी पांडेय की तहरीर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें