फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस पर पथराव

Mon, 14 Mar 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने के अमिया गांव में आबादी की भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे एसओ व पुलिस टीम पर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पथराव किया। हालांकि पथराव में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने पथराव के नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसओ की तहरीर पर पकड़े गए नौ लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
गौरीगंज थाने के अमिया गांव में उर्मिला देवी व सत्यनारायण के बीच आबादी की भूमि को लेकर अरसा पूर्व से विवाद चल रहा है। कोर्ट से स्टे होने के बावूजद सत्यनारायण ने सोमवार को विवादित भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उर्मिला ने जब कार्य करने से मना किया तो सत्यनारायण व उनके समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई के बाद उर्मिला ने मामले की सूचना एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी को दी। सूचना पर एसओ ने हलका सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह व राजबहादुर को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवाने का आदेश दिया।

एसओ के आदेश पर पहुंचे हलका सिपाहियों पर सत्यनारायण व मऊ निवासी मोहनलाल, रामउदित, विशंभर, सियाराम, कपिलदेव, शिवकरन, बहोरिकपुर गांव निवासी द्वारिका तथा जामो थाने के गांव गोगमऊ निवासी चंद्रराम सहित करीब 10-15 लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव किए जानेे की सूचना हलका सिपाहियों ने एसओ को दी।

सूचना पर एसओ टीम सहित मौके पर पहुंचे तो दंबगों ने उन पर भी पथराव किया। हालांकि पथराव में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने किसी तरह पथराव करने वालों पर काबू पाया। घटना पर काबू पाने के बाद पुलिस टीम नौ लोगों को पकड़कर थाने लाई।

पकड़े गए नौ लोगों के साथ ही 10-15 अज्ञात के खिलाफ एसओ व उर्मिला की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी नौ लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें