फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन गांव राख, 40 मकान जले

Sun, 24 Apr 2016 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अलग-अलग जगह अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में रविवार को तेज चली पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। जिले के तीन गांव आग से खाक हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान सैतापुरसराय गांव में हुआ। आग से 26 घर जल गए और एक महिला झुलस गई है। हैहनाकलां गांव में सात घर और माधवपुर छतौना में पांच घर जल गए।
विज्ञापन


कुल 40 घर आग से जलकर राख हो गए। घटना में कई मवेशियों की मौत हो गई। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब 80 लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
पहली घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुरसराय गांव की है।

रविवार की दोपहर अचानक यादव बस्ती में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।  दूसरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के हैहनाकलां के ठाकुर मिश्र का पुरवा की है। रविवार की दोपहर आग लगने से विजय शंकर, प्रेम शंकर, करुणा शंकर, तेज बहादुर, शिव नरेश पांडेय, राजाराम यादव समेत सात लोगों के मकान जल गए। ग्रामीणों व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें