फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल बांसी में  निकले तीन सांप, हड़कंप

Tue, 26 Sep 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
स्टूडेंट्स में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी में मंगलवार सुबह अचानक तीन सांप निकल आए। इससे हड़कंप मच गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से सांपों को मारा गया। एहतियात के तौर पर बच्चों को बाहर ही बैठाकर शिक्षण कार्य कराया गया।
विज्ञापन



कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी के परिसर में झाड़-झंखाड़ व घास-फूस जमा है। मंगलवार की सुबह प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद ने विद्यालय के अध्ययन कक्षों को खोलवाया तो एक-एक कर तीन सांप बाहर निकले। सांपों को देख विद्यालय में हड़कंप मच गया। बच्चे भागकर दूर जा खड़े हुए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सांपों को मारकर बच्चों को एहतियात के तौर पर फील्ड में ही शिक्षण कार्य कराया गया।

प्रधानाध्यापक के मुताबिक परिसर व उसके अगल-बगल झाड़-झंखाड़ होने की वजह से अध्ययन कक्षों में सांप निकले हैं। । इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के जरिए विद्यालय की साफ-सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें