जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पुरुषोत्तमपुर गांव में जंगल से निकलकर बस्ती में पहुंचे एक सियार ने घर के बाहर बैठी महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने के प्रयास दो अन्य लोग भी सियार के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जंगल से एक सियार निकल कर बस्ती में आ गया। सियार ने घर के बाहर बैठी कुसुम (60) पत्नी श्रीकांत पर हमला कर दिया। कुसुम की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी श्यामभवन मिश्र और फिरतूराम को भी सियार ने काट लिया।
हमले के बाद सियार फिर जंगल की ओर भाग गया। परिवारीजनों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया।