फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 12 बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसका खुलासा करने की जिम्मेदारी नगर कोतवाल वीपी सिंह को सौंपी थी। इसी क्रम में नगर कोतवाल वीपी सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में मौजूद प्रवीण कुमार मौर्य पुत्र राम प्यारे मौर्य निवासी अफलेपुर थाना कोतवाली नगर को एक चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 पूछताछ के दौरान प्रवीण की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान प्रवीण ने बताया कि उसके गिरोह में नीरज यादव निवासी सरैया थाना कादीपुर और विजय कुमार मौर्य उर्फ लंबू पुत्र रामराज मौर्य निवासी इमली बीरन अमहट थाना कोतवाली नगर शामिल हैैं।
विज्ञापन


 प्रवीण की सूचना के बाद पुलिस टीम ने विजय कुमार मौर्य की  आटो मोबाइल दुकान पर छापा मारकर चोरी की आठ बाइक बरामद कर लिया। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें