फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई

Wed, 19 Apr 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यालय से किताब-कॉपी नहीं खरीदने पर गुस्साए प्रबंधक ने कक्षा 10 के एक छात्र की न केवल पिटाई की बल्कि उसका स्कूल बैग भी रखवा लिया। इससे क्षुब्ध छात्र ने बुधवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। डीएम ने डीआईओएस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला जामों थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। 
विज्ञापन



गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मझवारा गांव निवासी संजय मौर्य सऊदी अरब में रहते हैं। उनका पुत्र अंकित मौर्य (16) जामों थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। हाल ही में वह कक्षा नौ उत्तीर्ण कर दसवीं में गया था। बीते कुछ दिनों से विद्यालय के प्रबंधक उस पर विद्यालय से ही कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बना रहे थे। पिता के बाहर होने के नाते बच्चे ने असमर्थता जताई तो प्रबंधक ने एक सप्ताह पहले न केवल उसकी पिटाई की बल्कि उसका स्कूल बैग भी रखवा लिया था।

मंगलवार को वह स्कूल बैग मांगने गया तो प्रबंधक ने उसे फिर पीटा। इससे छात्र काफी क्षुब्ध था। बुधवार की सुबह उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  परिवारीजनों ने उसका शव फंदे से लटकता देखा तो सन्न रह गए। परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने बताया कि छात्र के पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


उनके आने के बाद केस दर्ज कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। डीएम अमेठी योगेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी मिश्रा को जांच के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष गौरीगंज आरपी शाही ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। इस संबंध में सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक जग प्रसाद ने पिटाई व बस्ता रखने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि छात्र एक सप्ताह से स्कूल नहीं आ रहा था। विद्यालय से कॉपी-किताब खरीदने के लिए दबाव डालने की बात को भी उन्होंने सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें