फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई गई स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

Mon, 19 Oct 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानपुर कांड के बाद नींद से जागे प्रशासन ने सभी ब्लॉकों में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अब एक एसआई और पांच सशस्त्र सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 पहले इनकी संख्या कम थी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद संबंधित ब्लॉकों में मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्स सुरक्षित रह सकें इसके लिए प्रशासन ने नई कवायद शुरू की है। तीसरे चरण के चुनाव में पठानपुर में हुई घटना के बाद नींद से जागे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी करवा दी है। पहले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सिर्फ एक एसआई और एक सिपाही तैनात किए गए थे। अब सिपाहियों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है।

एक एसआई और पांच सिपाही आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर बैरिकेडिंग भी करवाई गई है। स्ट्रांग रूम पर तैनात पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट भी उपलब्ध कराया गया है। संबंधित अधिकारी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर फोर्स की ड्यूटी जांचते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें