शहर के गभड़िया पुलिस चौकी के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जलकर राख हो गई। अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया निवासी रजा अब्बास जैदी की गभड़िया पुलिस चौकी के ठीक सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। सोमवार की देर रात अचानक दुकान के अंदर से धुआं उठने लगा।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन कर्मियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।
आग से चार बीघा गेहूं की फसल जली
सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लॉक के पीरो सरैया गांव में मंगलवार की सुबह खेत में आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।