फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का छज्जा ढहा, 17 बच्चे घायल

Mon, 05 Dec 2016 10:26 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
दो ट्रॉमा रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता पर अवैध रूप से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे क्षेत्र के एक स्कूल में सोमवार को इंटरवल के समय छज्जा ढहने से 17 बच्चे घायल हो गए। छज्जा गिरते ही बच्चों में अफरातफरी मच गई। घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां छह की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा दो बच्चों को ट्रॉमा सेंटर भी रेफर किया गया है। जिलाधिकारी और बीएसए भी बच्चों का हाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सीएमएस को बच्चों के इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी की तहरीर पर प्रबंधक रमेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कूरेभार थाना क्षेत्र के पुरखीपुर चौराहे के निकट राज हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल संचालित है। सोमवार की दोपहर स्कूल में इंटरवल हुआ था। बच्चे खेलकूद रहे थे तभी प्रथम तल के छज्जे की रेलिंग अचानक भर-भराकर ढह गई। छज्जा गिरने से उस पर खड़े बच्चे भी नीचे गिर गए। साथ ही नीचे के बच्चे भी मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर तमाम अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। आनन-फानन में घायल नीशू यादव (10) पुत्री चंद्रभान यादव निवासी दाउदपुर कूरेभार, छात्र मो. फहीम (7) पुत्र कलीम, छात्रा शीबी (7), अर्पित (6) पुत्र रामबोध निवासी जियापुर कूरेभार, वैष्णवी (7) पुत्री विजय कुमार जादवपुर कूरेभार, सादगी यादव (15) पुत्री कामता प्रसाद मिश्र चंदौली बीकापुर फैजाबाद, सनी, भारती पुत्र कुलदीप निवासी धोबीभार गौहानी, कोमल गुप्ता पुत्री कपिल गुप्ता निवासी पुरखीपुर, मानवीय पुत्र संदीप निवासी दखिनवारा, अंकुर पुत्र विजय लाल निवासी निवासी जियापुर, सचिन पुत्र रामसुख निवासी रंडौली, अजीम, फहीम, कैफ पुत्र कलीम निवासी पिछूरी, सुमित वर्मा पुत्र राम जनम निवासी रंडौली, आदर्श पुत्र सुरेश निवासी रंडौली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें