शाहगढ़ डिपो की बस (यूपी50एफ-3651) के गियर बाक्स में सोमवार दोपहर सुल्तानपुर से शाहगंज की तरफ जाते समय आग लग गई। चालक की नजर जैसे ही आग की लपटों पर पड़ी तो उसने बस रोक दी।
बस में सवार यात्री जल्दी-जल्दी नीचे उतर गए। किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सूरापुर एसपी सिंह ने बताया कि गियर बॉक्स के पास कागज पड़ा था।
हीट होने से कागज जलने लगा और गियर बॉक्स उसकी चपेट में आ गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।