फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने पकड़ा 10 लाख का सरसों का तेल

Wed, 30 Mar 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छापेमारी में तेल पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में मंगलवार देर शाम पहुंची राजस्थान पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से स्थानीय थाने के बेनीपुर बलदेव गांव में छापामारी की। टीम ने गांव के बाहर बंद पड़ी एक राइस मिल से ट्रांसपोर्ट से गायब 397 टिन व 142 गत्ता सरसों तेल बरामद किया। बरामद तेल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम गांव के दो लोगों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस की एक टीम मंगलवार देर शाम जिले में पहुंची। राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर बलदेव पहुंची। बेनीपुर बलदेव में टीम सदस्यों ने गांव के बाहर स्थित रामसरन की बंद पड़ी राइस मिल पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने बंद पड़ी राइस मिल से 397 टिन व 142 गत्ता सरसों तेल बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने राइस मिल के मालिक रामसुमेर व राइस मिल के पास स्थित शराब के दुकान पर काम करने वाले गांव के ही स्वामीनाथ को हिरासत में ले लिया। पुलिस की छापेमारी से गांव में हड़कंप मच रहा। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


एसओ अरविंद कुमार तिवारी ने सिर्फ इतना बताया कि बरामद तेल राजस्थान से भरत ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अगरतला के लिए बुक हुआ था। ट्रक बिहार तक गया था। बिहार से वापस आकर चालक ने बेनीपुर बलदेव में तेल को छिपा दिया था। तेल किस शहर से चला था? चालक यहां कैसे पहुंचा? इस बात का वे कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें