फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक को गोली से उड़ाया

Wed, 08 Feb 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवारीजन सदमे में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पेट्रोल पंप मालिक को गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।   
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर मोहल्ले के नरायनपुर वार्ड निवासी भारत भूषण मिश्र (70) का घर से करीब 300 मीटर दूर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पेट्रोल पंप है। रोज की तरह बुधवार की सुबह भारत भूषण मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पेट्रोल पंप पर कुछ देर ठहरने के बाद वे लौट रहे थे। करीब साढ़े सात बजे गेस्ट हाउस के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर दो फायर झोंक दिए।
दोनों गोलियां उनके पेट में लगीं और वे वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जौनपुर की ओर बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। परिवारीजन उन्हें पहले एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। लखनऊ में ही उनका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। सूचना के बाद काफी देर बाद उनके घर कोतवाली पुलिस पहुंची। घटनास्थल के सामने मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को हमलावरों का हुलिया व भागने के रास्ते के बारे में जानकारी दी। पेट्रोल पंप व्यवसायी भारत भूषण की हत्या जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उनके घर पर जमा हो गई। हत्या की वजह का पता नहीं लग सका है। परिवारीजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें