फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल तोड़ने के खिलाफ शहर में बवाल

Thu, 19 Nov 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की पटरी पर बनाए गए छोटे से शनिदेव मंदिर को बुधवार की रात प्रशासन की ओर से ढहवा देने के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम ट्रैफिक बूथ को क्षतिग्रस्त कर सड़क किनारे लगे बैनर व पोस्टर को फाड़ डाला।
विज्ञापन


पुलिस हालात को काबू करने पहुंची तो जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए है। शहर में तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में बाहर से फोर्स बुला ली गई है।


शहर के डाकखाना चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी के पास हाल ही में कुछ लोगों ने शनिदेव मंदिर का निर्माण किया था। सड़क की पटरी पर बने मंदिर को बुधवार की रात प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी लगवाकर ढहवा दिया। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर दीपांकर शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम लोगों ने डाकखाना चौराहे के पास लगे ट्रैफिक बूथ को तोड़ डाला। सड़क किनारे लगे बैनर और पोस्टर को फाड़ डाला। मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन


 गुस्साए लोगों को काबू करने पहुंची पुलिस को रोष का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। आंसूगैस के गोले छोड़े। पत्थरबाजी में सिपाही रमेश कुमार वर्मा व मो. इरफान घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक शहर में तनाव बना हुआ है। पुलिस गश्त कर रही है। भारी संख्या में बाहर से फोर्स मंगा ली गई है। 

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई : डीएम
सुल्तानपुर। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर किए गए निर्माण को हटाया गया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की रात मंदिर में स्थापित मूर्ति को सम्मानित ढंग से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।  इस संबंध में पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शनि मंदिर की स्थापना सीडीओ की मौजूदगी में विधि-विधान से की गई थी। अगर मंदिर निर्माण  अवैध था तो प्रशासन ने उसी समय क्यों नहीं आपत्ति की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें