फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का आदेश

Sat, 19 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
पांडेयपुर इंटर कॉलेज की निधि में सात लाख रुपये गबन के मामले में एसपी ने पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। एसपी ने यह आदेश अलग-अलग हुई कई जांचों में प्रधानाचार्य के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के बाद जारी किया है।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में स्थित पांडेयपुर स्थित दामोदर इंटर कॉलेज के संस्थापक कुंज बिहारी पांडेय ने दो साल पहले कोतवाली में विद्यालय निधि में गड़बड़ी का केस दर्ज करवाया था।

वर्ष 2012-13 में विद्यालय निधि से करीब सात लाख रुपये नकद निकाल कर गड़बड़ी करने का आरोप तत्कालीन प्रधानाचार्य त्रिभुवन दत्त त्रिपाठी पर लगाया गया था। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि भी हो चुकी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच अमेठी की तफ्तीश में भी पूर्व प्रधानाचार्य दोषी मिले थे। विवेचनाधिकारी ने स्थानीय कोतवाली में गिरफ्तारी के लिए हुकुम तहरीरी भी दी है। इंस्पेक्टर लंभुआ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें