फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के विरोध पर छात्रा व घर वालों को पीटा

Sat, 03 Oct 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज की सिविल प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ सीनियर छात्र ने रैगिंग की। छात्रा के परिवारीजनों ने छात्र को फटकारा तो उसने कुछ लोगों की मदद से उनकी पिटाई कर दी। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र के अभिभावक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र में स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में रायबरेली की एक छात्रा सिविल प्रथम वर्ष की छात्रा है। इसी कॉलेज में सुल्तानपुर जिले का सौरभ मिश्रा केमिकल फाइनल इयर का छात्र है। सौरभ ने कॉलेज में एक छात्रा की कई बार रैगिंग की।

इससे आजिज छात्रा ने रैगिंग की बात अपने परिवारीजनों से बताई। शनिवार सुबह कॉलेज पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपी छात्र को फटकार लगाई। फटकार के बाद छात्र ने स्थानीय लोगों की मदद से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची छात्रा को भी आरोपी ने पीटा।
विज्ञापन


प्रिंसिपल एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सौरभ ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके घर वालों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत एसओ कमरौली मोहम्मद हामिद ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें