एसओजी टीम आरोपी को स्थानीय कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया। जज ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
14 सितंबर को भूपति भवन रामनगर में हुए बवाल में स्थानीय थाने में तैनात सिपाही विजय मिश्र की हत्या हो गई थी। 24 दिन पूर्व सीजेएम सुल्तानपुर ने नौ लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह के पुत्र राजकुमार अंनत विक्रम को चार जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को दो और आरोपी न्यायालय में स्वयं सरेंडर कर दिए।
एसपी ने अन्य वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी व संबंधित थानों की पुलिस के साथ टीम गठित कर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी सुनील यादव और कोतवाली पुलिस ने वारंट के 24 दिन बाद फरार चल रहे एक और नामजद आरोपी कल्लू सिंह को सुबह करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी टीम कल्लू सिंह को पकड़ कर थाने लाई जहां पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसका चालान न्यायालय भेज दिया।