कूलर में पानी डालते समय शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग को बिजली का करंट लग गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
क्षेत्र में पूरे पांडेय मजरे फत्तेपुर निवासी श्याम बहादुर पांडेय (60) शनिवार दोपहर घर में बिजली की सप्लाई बंद किए ही कूलर में पानी डाल रहे थे।
इस दौरान उन्हें करंट लग गया। जानकारी होने पर परिवारीजन श्याम बहादुर को जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।