फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गए नवजात के इंतजार में बैठी रही मां

Tue, 12 Jul 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस हुई नाकाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल  से चोरी गए नवजात के इंतजार में उसकी मां गुमसुम है। वह हर किसी की तरफ इस उम्मीद से बेबस नजरों से देखती ही कि शायद कोई उसके जिगर के टुकड़े को खोजकर ला दे। नवजात चोरी की घटना को बीते 40 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। नवजात की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी फोटो देवी (26) को बीते नौ जुलाई की रात करीब नौ बजे प्रसव के लिए आशा बहू ऊर्मिला जिला महिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल में फोटो देवी ने 10 जुलाई की भोर में 2 बजकर 55 मिनट पर एक नवजात शिशु और 3 बजकर 05 मिनट पर दूसरे नवजात शिशु को जन्म दिया था। अस्पताल के जनरल  वार्ड में बेड नंबर 25 पर फोटो देवी को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


10/11 जुलाई की देर रात करीब दो बजे  जनरल वार्ड में बेड पर लेटी फोटो देवी के पास से उसके एक बच्चे को एक महिला  चुराकर फरार हो गई थी। 
गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें