सुल्तानपुर। शासन के आदेश पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल में निरुद्ध माफिया मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल भेज दिया गया। इस दौरान कारागार छावनी में तब्दील रहा। सकुशल शिफ्टिंग के बाद पुलिस और कारागार प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पूर्वांचल का शातिर अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी गाजीपुर विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में मिर्जापुर जिला कारागार में बंद था। 10 अप्रैल 2013 को प्रशासनिक आधार पर उसे जिला कारागार सुल्तानपुर में शिफ्ट किया गया था।
जिला पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को लेकर शासन के आदेश पर माफिया मुन्ना बजरंगी को गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वज्र वाहन से झांसी जिला कारागार के लिए रवाना किया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुन्ना बजरंगी को शासन के आदेश पर झांसी जेल में शिफ्ट किया गया है।