गार्ड के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करने के बजाय जांच की बात कह रही है।
जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे शुक्लन (कंजास) निवासी राजकरन एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर पर गार्ड है। पूरे शुक्लन गांव के पास हाईवे पर स्थित टॉवर कंपनी पर उसकी तैनाती है।
बुधवार देर रात एक पिकअप पर सवार छह लोग वहां पहुंचे और तमंचे से धमकाकर राजकरन के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद टॉवर में लगी 21 बैट्री खोलकर ले उड़े।