फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बना रुपये 3.60 लाख की लूट

Mon, 14 Dec 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डोडापुर गांव के पास रविवार देर रात चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत दो लोगों को बंधक बनाकर तीन लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। मैनेजर के विरोध करने पर लुटेरों ने उसकी पिटाई की और भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र में दरियापुर निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह व चंद्रावती सिंह गोसाईगंज क्षेत्र में डोडापुर गांव के पास सेनानी फिलिंग स्टेशन का संचालन करते हैं। पेट्रोल पंप पर जगदीश तिवारी मैनेजर और शिव नायक दुबे व विनोद दुबे वाहनों में तेल भरने का काम करते हैं। रविवार देर रात जगदीश और शिव नायक पंप के कमरे में लेटे थे। रात करीब डेढ़ बजे चार युवक वहां पहुंचे और कमरे के चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

 जगदीश प्रसाद और शिव नायक जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों पर असलहा तानकर उन्हें बंधक बना लिया। दोनों को काबू में करने के बाद लुटेरों ने कैश बॉक्स में रखे तीन लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। मैनेजर जगदीश प्रसाद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद चारों लुटेरे पैदल ही भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही के मुताबिक मैनेजर की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें