फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से झुलसा दिहाड़ी लाइन मैन

Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र बारी सहिजन रतनपुर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगाते समय करंट लगने से एक दिहाड़ी लाइन मैन झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के बचनपट्टी मसुरन गांव निवासी सरफराज (22) पुत्र रहमत उल्ला शुक्रवार को क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बारी सहिजन रतनपुर में ट्रांसफार्मर लगा रहा था। अचानक ट्रांसफार्मर में करंट उतर आया, जिससे सरफराज झुलस गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें