नंदौली गांव में दबंगई के बल पर आबादी की जमीन पर जेसीबी से खुदाई की जा रही है। विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर पीट दिया। पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी सुहैल अहमद खां के घर के सामने एक व्यक्ति जेसीबी से आबादी की जमीन खोदवा रहा है। सुहैल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिवारीजनों की पिटाई कर दी।
सूचना के बावजूद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है।