फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, 5 दबोचे

Tue, 27 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ व शिवरतनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने तस्करी के जरिए गुरदासपुर से लाई जा रही 25 हजार लीटर अल्कोहल, 1.52 लाख की नकदी और कार के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से बरामद अल्कोहल की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन



एसटीएफ सब यूनिट इलाहाबाद व शिवरतनगंज थाने के इन्हौना चौकी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कोटवा रोड स्थित हजारीगंज के पास एक टैंकर संख्या एनएल-01-एल-2306 व उसके साथ चल रही कार संख्या यूपी 33 एएफ-4616 को पकड़ा। टीम के सदस्यों ने टैंकर को चेक किया तो वह अल्कोहल से भरा मिला। टैंकर में 50-50 लीटर के 19 भरे व 17 खाली प्लास्टिक के गैलन व प्लास्टिक के 24 कैरेट भी मिले। बड़ी मात्रा में अल्कोहल की बरामदगी के बाद टीम ने कार में सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि टैंकर में 25 हजार लीटर अल्कोहल है जिसे पंजाब के गुरदासपुर स्थित एक फैक्ट्री से लाया जा रहा है।

बाद में अल्कोहल से शराब बनाकर शीशियों में भरकर अवैध तरीके से बाजार में खपाया जाता। पकड़े गए लोगों की पहचान रामग्रीस जायसवाल निवासी कृष्णा नगर मुराईबाग, रामकुमार निवासी पूरे वल्ली टप्पा हवेली, रामलखन निवासी रायपुर टप्पा हवेली थाना डलमऊ रायबरेली और राजू कोइरी व सपन बावरी निवासी नारायनपुर थाना मितुरिया जिला पुरुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। मंगलवार को दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी हीरालाल ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें