फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी प्रत्याशी को गोली मारकर लूटा

Tue, 27 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतापुर गांव से घर लौट रहे डीडीसी प्रत्याशी से रास्ते में घात लगाए बैठे तीन युवकों ने तमंचा सटाकर 10 हजार रुपये लूट लिया। प्रत्याशी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली डीडीसी प्रत्याशी के हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक फरार हो गए।  घायल प्रत्याशी को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के बंगलवा मजरे सोनारी निवासी भोला वर्मा (45) वार्ड संख्या-31 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे भोला वर्मा को सूचना मिली कि क्षेत्र के रतापुर गांव में एक प्रत्याशी वोटरों को साड़ी बांट रहा है। सूचना मिलते ही भोला वर्मा बाइक लेकर रतापुर गांव पहुंच गए। हालांकि वहां पर साड़ी नहीं बंट रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस घर लौटते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने भोला वर्मा को रोक लिया। युवकों ने भोला वर्मा पर तमंचा तानकर उसके पास से 10 हजार रुपये लूट लिया। भोला ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी।

 गोली भोला वर्मा के हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक जीप वहां पहुंच गई, जिसे देखते ही तीनों युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। जीप पर सवार लोगों ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से भोला वर्मा के घर वालों को दी। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस बाबत एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें