फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरी बाजार में लावारिस मिली बच्ची

Sun, 24 Dec 2017 10:02 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लावारिस लड़की मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरी बाजार में रविवार की देर शाम एक बच्ची लावारिस हालत में पाई गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह अपने मम्मी और पापा का नाम नहीं बता सकी। पुलिस ने रात भर के लिए बच्ची को एक व्यवसायी की सुपुर्दगी में दिया है। 
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के पास रविवार की देर शाम एक चार वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने बच्ची से उसके मम्मी और पापा का नाम पूछा, लेकिन वह नहीं बता सकी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सेमरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। पुलिस ने बच्ची को सेमरी बाजार निवासी दीपक गुप्ता के परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें