फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लीकेज पर जलाई  माचिस, महिला ने दम तोड़ा

Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनइया पूरब गांव में बुधवार की सुबह किचन में सिलेंडर से गैस लीक होने पर माचिस जलाते ही आग लग गई। आग से घिरी पत्नी को बचाने में पति और सास गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन



दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनइया पूरब गांव निवासी बृजेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी (23) बुधवार की सुबह किचन में खाना बनाने पहुंची थी। किचन में रखे घरेलू सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। गीता ने जैसे ही माचिस जलाई, आग पकड़  ली।

गीता आग से जलने लगी। पत्नी की चीख सुनकर उसका पति बृजेंद्र और सास आशा (50) भी पहुंच गईं। इस दौरान आग ने तीनों को चपेट में ले लिया। आग से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन तीनों को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में गीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें