फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बनकर एसओ  पर रौब झाड़ना पड़ा महंगा

Mon, 03 Oct 2016 10:37 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीकापुर विधायक बनकर थानाध्यक्ष पर रौब गालिब करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बहन की ससुराल में पट्टीदारों से मारपीट करने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के देवी प्रसाद का पुरवा (शाहगंज) निवासी रामदेव की पुत्री जनकलली की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के जज्जौर गांव निवासी बाल गोविंद के साथ हुई थी। तीन वर्ष पूर्व जनकलली के पति की मौत हो गई।

पति की मौत के बाद जनकलली का गांव के ही ओम प्रकाश से विवाद शुरू हो गया। तीन दिन पूर्व जनकलली का भाई शैलेंद्र कुछ लोगों के साथ जज्जौर पहुंचा था और ओम प्रकाश के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने ओम प्रकाश की तहरीर पर शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बीते शनिवार को शैलेंद्र खुद को विधायक बीकापुर बताकर एसओ कूरेभार नंद कुमार तिवारी के पास फोन किया। शैलेंद्र ने एसओ को धमकी दी और कहा कि मामले को देख लीजिए। एसओ ने विधायक के फोन के बाद शैलेंद्र को थाने बुलाया था। रविवार को शैलेंद्र जब थाने पहुंचा।

थाने में जो नंबर विधायक का बताकर दर्ज कराया गया था, वह नंबर शैलेंद्र का ही निकला। एसओ ने जब सख्ती की तो शैलेंद्र ने पूरी कहानी उगल दी। एसओ ने शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें