फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तडतड़ाहट से गूंजा बरौंसा बाजार

Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर/बरौंसा  (सुल्तानपुर)। दो पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने अपना दम दिखाया। बरौंसा बाजार में दोनों पक्षों ने दिनदहाड़े जमकर फायरिंग की। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गूरेगांव निवासी सुनील सिंह की नानेमऊ गांव निवासी चंद्र प्रताप सिंह से लंबे समय से रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि चंद्र प्रताप सिंह का साला आशीष सिंह पापरघाट से बरौंसा तक एक सड़क का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार की सुबह आशीष सिंह बेलहरी के पास ट्रक से गिट्टी गिरा रहा था तभी सुनील सिंह वहां पहुंच गया और आशीष सिंह से उसका विवाद हो गया। इसकी सूचना पर चंद्र प्रताप सिंह बरौंसा बाजार पहुंच गए।

दोपहर बाद सुनील सिंह और चंद्र प्रताप सिंह का बरौंसा बाजार में आमना-सामना हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने बरौंसा बाजार में जमकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग से बरौंसा बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना जयसिंहपुर कोतवाल ताराचंद्र पटेल को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए वे टीम के साथ बरौंसा बाजार पहुंचे लेकिन तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे। इस बाबत ताराचंद्र पटेल ने  बताया कि बरौंसा बाजार में सुनील सिंह और चंद्र प्रताप सिंह के बीच फायरिंग हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें