स्थानीय थाने के कोनिया मजरे ऐंधी गांव में मंगलवार रात पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। शोर सुन कर एकत्र ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सामान्य पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शामिल गौरीगंज तहसील क्षेत्र के कोनिया मजरे ऐंधी गांव में मंगलवार रात प्रचार के दौरान दो प्रधान प्रत्याशी दिनेश मौर्या व अली शेर चौधरी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के शिवनाथ, कमलेश व श्रीनाथ और दूसरे पक्ष के कर्मराज, उदयराज, छोटेलाल व बृजलाल को गंभीर चोटें आईं।
चीख पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया।