फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराग मिल्क बूथ पर मिले एक्सपायरी प्रॉडक्ट

Fri, 06 Jan 2017 09:56 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
टीम ने नष्ट कराए उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन की टीम ने पुलिस लाइंस के निकट स्थित पराग मिल्क बूथ पर शुक्रवार को एक ग्राहक की शिकायत पर छापा मारा। छापे में दुकान में अधिकांश पेय व खाद्य पदार्थ एक्सपायरी पाए गए। टीम ने एक्सपायरी सामानों को नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक एनएन झा ने बताया कि ग्राहक की शिकायत पर मारे गए छापे में पराग मिल्क बार पर एक्सपायरी प्रॉडक्ट मिले। संचालक को नोटिस दी गई है। डेयरी से नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित पराग मिल्क बूथ पर एक्सपायरी खाद्य व पेय पदार्थ बेचने की शिकायत ग्राहक अनिल सिंह ने जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक से की थी। शिकायत के बाद विभागीय टीम पुलिस लाइंस स्थित पराग डेयरी पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच टीम ने पेय एवं खाद्य पदार्थों के पैकेट पर प्रिंट डेट की जांच की। जांच में पता चला कि दुकान में रखे दूध के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थ एक्सपायरी थे। डेयरी संचालक से ग्राहक को उसके पैसे वापस करवाए गए। जांच टीम ने दुकान में रखे अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सील किए। इसके बाद एक्सपायरी सामानों को नष्ट करवाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें