फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दो घायल       

Sun, 29 Oct 2017 09:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14 कोसी परिक्रमा कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन



थाना क्षेत्र बाजार शुकुल के निरहीगढ़ गांव निवासी राहुल मौर्य (25) पुत्र सूर्यकांत इंजीनियरिंग का छात्र था। राहुल दिल्ली से दीपावली पर्व पर घर आया था। शनिवार सुबह वह गांव के ही अंकित मौर्य (18) व देवरेमऊ गांव निवासी उमेश साहू (20) के साथ अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा करने के लिए गया था।

तीनों युवक रविवार सुबह करीब चार बजे परिक्रमा करके बाइक से घर लौट रहे थे। इनायतनगर थाना क्षेत्र के तारुन बाजार पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उमेश साहू और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उमेश साहू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें