फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में चार पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस

Sun, 13 Dec 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में शनिवार की रात ग्रामीणों ने चार बार हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। जौनपुर विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या  मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव में बीते शुक्रवार को आयोजित वार्षिक मेले में हुए विवाद में रोहित ,अमन व नीतेश को चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने मझुई गांव के लाल का पूरा निवासी रियाज तथा कलीमुद्दीन उर्फ़ कल्लन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

 इसी मामले में पुलिस ने दोनों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर कोतवाली लाई थी। आरोप है कि पुलिस ने कलीमुद्दीन की जमकर पिटाई की थी। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, जहां जमानत पर दोनों युवकों को रिहा कर दिया गया था। देर शाम कलीमुद्दीन की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के साथ परिवारीजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे जौनपुर के कांग्रेस विधायक नदीम जावेद की गाड़ी भी ग्रामीणों ने रोक ली थी।
विज्ञापन


 मामला जानकर विधायक उतर पड़े। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता व पुलिस अधिकारियों से बात की। विधायक के पहुंच जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया। बाद में मृत युवक के भाई अली रजा की तहरीर पर कांस्टेबल भरत सिंह समेत तीन अज्ञात पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें