फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपासना एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला युवती का शव

Tue, 01 Mar 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपासना एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में एक युवती का क्षत-विक्षत शव फंसा देखा गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


  मंगलवार की सुबह उपासना एक्सप्रेस लंभुआ स्टेशन से चली। इस दौरान ट्रेन के इंजन के आगे के शेड में  फंसा हुआ एक महिला का शव ट्रेन के ड्राइवर ने देखा। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रुम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची, जहां जीआरपी एसओ दिनेश कुमार ने इंजन के अगले शेड में फंसे शव को निकलवाया। मृतका की आयु 30 वर्ष बताई जा रही है।

 उसके सिर और अंग क्षत-विक्षत हो चुके थे। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद जीआरपी ने लंभुआ स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया हालांकि कोई भी सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है कि महिला ट्रेन के आगे कूद गई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें