फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलेपुर के युवक की अहमदाबाद में मौत

Tue, 01 Mar 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद कमाने गया एक युवक की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना जब सफलेपुर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को शव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के सफलेपुर गांव निवासी जग नारायण यादव का बेटा सोने-चांदी का कारीगर था। 15 जनवरी को अशोक अहमदाबाद काम करने के लिए गया था। अशोक गांव के ही कई अन्य लोगों के साथ अहमदाबाद में रहता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे अशोक मोबाइल पर बात कर रहा था कि अचानक 20 फिट गहरे पानी के टैंक में गिर पड़ा। जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।

गांव के ही राम बहादुर ने अशोक की मौत की सूचना उसके घर दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के मुताबिक उसका शव बुधवार को गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें