फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेज कंपनी प्रबंधक के विरुद्ध केस

Sun, 02 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय कस्बे में  स्थित ग्लेज कंपनी के प्रबंधक समेत दो लोगों के विरुद्ध एक किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई को रोज की तरह थाना क्षेत्र के एक कॉलेज पढ़ने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह कॉलेज से घर वापस नहीं लौटी। तब पड़ोस की रहने वाली सहेली से परिवारीजनों ने पूछताछ की।

परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच परिवारीजनों को जानकारी हुई कि बाईपास के समीप संचालित ग्लेज कंपनी के प्रबंधक रवि प्रताप सिंह और उसके सहयोगी शैलेश कुमार यादव उसे बहला-फुसला कर भगा ले गए हैं। पिता की ओर से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा है कि उसकी पुत्री की सहेली ने शैलेश के कहने पर उसको एक मोबाइल फोन भी दिया था। वह मोबाइल ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोहम्मद हमीद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें