फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की गला घोंटकर हत्या, बस में मिला शव

Sun, 18 Jun 2017 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
वारदात से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक प्राइवेट बस के टूल बॉक्स पर रविवार की दोपहर एक चार वर्षीय बच्ची का साड़ी से लिपटा शव पाया गया। बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मासूम की हत्या की सूचना पाते ही एएसपी ने फॉरेसिंक टीम व स्वॉट टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बस मालिक व चालक से पूछताछ में जुटी है। दूसरी तरफ, सीताकुंड घाट के दूसरे छोर पर एक युवक का शव नदी के किनारे पाया गया।
विज्ञापन


युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।       
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी लालजी शुक्ल की टूरिस्ट बस को राम लखन तिवारी निवासी सराय जुझार कोतवाली चांदा चलाता है। राम लखन तिवारी पिछली 11 जून को बारात लेकर चंदौर से मनकापुर गांव गया था। 12 जून को बस शादी से लौटी। चालक बस को कोतवाली नगर क्षेत्र के दीवानी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया। 18 जून को एक बारात पट्टी प्रतापगढ़ जानी थी।

बारात उठाने से पहले चालक दीवानी चौराहे के पास खड़ी बस के पास पहुंचा और ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। तभी उसकी नजर टूल बॉक्स पर गई। टूल बॉक्स के ऊपर एक बच्ची का शव पड़ा था। शव देखते ही चालक शोर मचाता हुए नीचे उतर गया। बस चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मासूम बच्ची की हत्या की सूचना पाते ही एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम व स्वॉट टीम के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी ऊसे जांच कर बस मालिक लालजी शुक्ल और चालक राम लखन तिवारी से पूछताछ की।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब पांच वर्ष है। बच्ची की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव बस में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सीताकुंड घाट के दूसरे छोर पर स्थित पांचोपीरन मजार के समीप एक 38 वर्षीय युवक का शव नदी के किनारे पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की 
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें