फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सचिव पर दर्ज होगा केस

Sun, 03 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
भादर विकासखंड के गांव संसारीपुर में अपात्रों को इंदिरा आवास आवंटन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में प्राप्त शिकायत की हकीकत जानने के लिए बीडीओ ने न सिर्फ जांच टीम गठित की है बल्कि नोटिस देकर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान से तीन दिन में जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


वाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में ग्राम केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। संसारीपुर गांव के एक व्यक्ति ने बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर अपात्रों को इंदिरा आवास आवंटित करने का आरोप लगाया था।

कायती पत्र में कहा गया था कि जिन लोगों को इंदिरा आवास मुहैया कराए गए हैं, उनमें सात लाभार्थी ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी करते हैं या फिर वे आवंटन के किसी भी मानक को पूरा नहीं करते। मामले की शिकायत होने के बाद सीडीओ ने बीडीओ त्रिभुवन नाथ सिंह को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


डीओ ने मामले में जानकारी प्राप्त की तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। बीडीओ ने विस्तृत जांच के लिए एडीओ कॉपरेटिव के नेतृत्व में टीम गठित करने के साथ ही प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

स मामले की शुरू से हो रही शिकायत के बावजूद विकास महकमे को आवास आवंटन में अपात्रों को शामिल किए जाने की भनक तब लगी जब लाभार्थियों के खाते में इंदिरा आवास की पहली किस्त पहुंच गई।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि अपात्रों को इंदिरा आवास का आवंटन किया जाना गंभीर मामला है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद न सिर्फ जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा बल्कि लाभार्थियों से दिए गए धन की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें