बैंक से रुपये निकालकर बाजार जा रहे किसान पर तमंचा तानकर सरेराह दो युवकों ने 70 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा निवासी अनिल दुबे पुत्र राम उजागिर दुबे शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की सिसौड़ा शाखा से रुपये निकालने गए थे। उनके साथ गांव के बद्री मिश्रा भी थे।
बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर दोनों खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अनिल दुबे को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वे कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया। इसके बाद उनके पास रखे 70 हजार रुपये लूट लिया।