केबल प्रतिस्पर्धा में जबरन केबल काटने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नगर पालिका के सभासद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला शहर के पल्टू का पुरवा मोहल्ले से जुड़ा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्टू का पुरवा निवासी तौफीक डिश केबल के व्यवसाय से जुड़े हैं। बीते छह फरवरी को तौफीक परिवार के संग देवाशरीफ दर्शन करने गए थे। आरोप है कि सभासद अनुराग श्रीवास्तव समेत आठ लोग उसके घर पहुंचे और खींची गई 550 मीटर केबल समेत अन्य उपकरण काटकर उठा ले गए।
आरोप है कि दूसरे दिन तौफीक जब सभासद के घर पूछने के लिए पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभासद अनुराग श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अक्कू, गौतम व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।