मौके पर मिली कार से 18 साड़ी व बिना मुद्रक के नाम के 80 पोस्टर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर साड़ी, पोस्टर व कार को जब्त कर लिया।
देर शाम आरोपी को निजी मुचलके पा रिहा कर दिया। ग्राम प्रधान चुनाव की वोटिंग नजदीक आने के साथ उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं को प्रलोभन के तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को संग्रामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत संग्रामपुर में प्रधान पद की उम्मीदवार ज्योति सिंह के समर्थक राजकुमार उर्फ राजू को पुलिस ने मतदाताओं को साड़ी बांटते हुए उमापुर गांव में पकड़ लिया।
एसओ मनोज तिवारी के मुताबिक ग्रामीणों ने फोन पर उमापुर गांव में राजकुमार की ओर से मतदाताओं को साड़ी बांटने की सूचना दी थी। पुलिस गांव में पहुंची और राजकुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने राजकुमार की कार की तलाशी ली तो उसमें 18 साड़ी और बिना मुद्रक के नाम के छपे 80 पोस्टर मिले। पुलिस आरोपी को कार समेत थाने लाई।