फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पिटाई के खिलाफ दुकानें बंद कर प्रदर्शन

Sun, 22 Oct 2017 09:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दुकानें बंद कर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत कोइरीपुर में दबंगों ने रविवार की सुबह एक व्यवसायी के घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। व्यवसायियों ने घटना की सूचना चौकी इंचार्ज को दी, बावजूद इसके पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस की कार्यशैली से नाराज दर्जनों दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर कोइरीपुर पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चौकी इंचार्ज कोइरीपुर को हटा दिया। तब जाकर व्यवसायियो का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर के रामनगर मोहल्ले में घनश्याम अग्रहरि सपरिवार रहते हैं। घनश्याम के पड़ोस में ही सुंदरम सिंह भी रहते हैं। रविवार की सुबह करीब नौ बजे सुंदरम सिंह, शिवम सिंह, विक्की सिंह व संजय के साथ व्यवसायी घनश्याम के घर पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास के व्यवसायियों ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज एके सिंह को दी। इसके बावजूद न चौकी इंचार्ज पहुंचे और न ही कोई पुलिस कर्मी ही गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज टाउन एरिया के व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर कोइरीपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। व्यवसायियों ने चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

इसकी सूचना जब पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा को मिली तो उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को हटा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली चांदा से एसआई जसवीर सिंह और एसआई सुनील पांडेय मौके पर पहुंच गए। दोनों दरोगाओं ने व्यवसायियों को समझाया-बुझाया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर सुंदरम सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित व्यवसायी की मानें तो आरोपी सुंदरम आदि के खिलाफ उसने छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे में आरोपी उससे सुलह-समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर उसे पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें