फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के ताले तोड़ चोरी

Sat, 11 Jul 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर थानान्तर्गत कामतागंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा से संबद्घ बैकिंग सेवा केंद्र है। शुक्रवार रात सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोर करीब 32 हजार रुपये समेट ले गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर प्रोप्राइटर राहुल ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया।

मोतिगरपुर क्षेत्र में मुड़हा (सलारगंज) निवासी जमील के घर शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। मकान में दाखिल हुए चोर 20 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये कीमत का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


जमील के पड़ोसी मेहताब के घर भी चोरों ने सेंध लगाकर 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें