फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा

Sat, 11 Jul 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच डिपो की बस में सवार दो यात्रियों को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 एक अन्य ग्रामीण भी बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है। परिवारीजनों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है।

लखनऊ से शुक्रवार रात को बहराइच डिपो की बस (यूपी 40 टी 3947) में यात्री बहराइच आने के लिए सवार हुए। रास्ते में नानपारा के निबिया शाह मोहम्मदपुर गांव निवासी सलमान अहमद (21) व नईमुल्ला (22) को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया।
विज्ञापन


शनिवार तड़के बस जब बहराइच बस स्टॉप पहुंची तो सभी यात्री उतर गए लेकिन नईमुल्ला व सलमान बेहोशी हालत में सीट पर पड़े रहे। दोनों के बैग भी नदारद थे। बस कंडक्टर अखिलेश कुुमार ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। शाम तक दोनों को होश नहीं आ सका था।
विज्ञापन


उधर, फखरपुर निवासी मोहम्मद फरीद खान (28) शुक्रवार की रात अचेतावस्था में घर पहुंचा।  इस पर भाई गुड्डू ने उसे जिला अस्पताल भर्ती करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें