फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर को गोली मारकर 2.5 लाख लूटे

Mon, 21 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े यूको बैंक की भादर शाखा के कैशियर की कनपटी पर तमंचा सटाकर काउंटर पर रखे दो लाख 44 हजार रुपये लूट लिए। बैंक मैनेजर ने लुटेरों को पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने उनके मुंह में गोली मार दी। महज दो मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। गंभीर हालत में मैनेजर को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर ब्लॉक चौराहे से दो सौ मीटर दूर अमेठी रोड पर यूको बैंक की शाखा है। सोमवार दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर बाइक  सवार दो बदमाश मुंह पर गमछा लपेट कर बैंक में पहुंचे। दोनों बदमाशों ने बाइक को बैंक के मुख्य गेट के पास खड़ी करके अंदर प्रवेश किया। बैंक में घुसते ही दोनों युवकों ने कैशियर के. के. पांडेय को पिस्टल सटा दिया। इस दौरान बैंक मैनेजर एहितशाम अहमद पुत्र एसए खां निवासी मोहनी बाबा, झांसी भी लुटेरों की तरफ दौड़ पड़े। बैंक मैनेजर ने दोनों बदमाशों के हाथ से असलहा छीनने का प्रयास किया तभी एक युवक ने बैंक मैनेजर के मुंह में गोली मार दी। गोली लगते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई और मैनेजर जमीन पर गिर पड़े।

बैंक मैनेजर के गिरते ही दोनों युवकों ने कैशियर के केबिन में रखे दो लाख 44 हजार रुपये से भरा बैग उठाया और असलहा लहराते हुए अमेठी की ओर फरार हो गए।  जिला अस्पताल में सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह, नगर कोतवाल वीपी सिंह ने घायल मैनेजर से पूछताछ की। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मैनेजर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी हीरालाल खुद फिंगरप्रिंट टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी ने घटना के बाबत बैंक कर्मियों से पूछताछ की। बैंक में कोई गार्ड नहीं है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सहायक प्रबंधक दीपक की मौर्या की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।


जल्द होगा खुलासा: एसपी
गौरीगंज। एसपी हीरालाल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ गौरीगंज अंशुमान मिश्र, सीओ अमेठी आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। स्वॉट टीम को भी लगाया गया है। बैंक मैनेजर की हालत खतरे से बाहर है। गोली मुंह को चीरते हुए बाहर निकल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें